Books, Boards, Clocks & More

At ChessBase India Shop

Visit now!

new books banner

नहीं चूके इवानचुक बने विश्व रैपिड चैम्पियन 2016

29/12/2016 -

उक्रेन में वेसली इवानचुक शब्द का मतलब चाहे जो भी होता है आज के बाद इसका मतलब आप कभी हार ना मानना समझ सकते है । सचमुच जीनियस ! उम्र को धता बनाते हुए विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियन बन गए उक्रेन के 47 वर्षीय दिग्गज ग्रांड मास्टर वेसली इवानचुक उनके रास्ते में जो भी आया चाहे वो मौजूदा विश्व क्लासिक चैम्पियन मेगनस कार्लसन हो या पाँच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद वो सबकी चुनौती को ध्वस्त करते चले गए और बने गए विश्व रैपिड इतिहास के सबसे उम्रदराज विश्व चैम्पियन !! खैर उक्रेन के नाम आज सिर्फ एक खिताब नहीं था इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग में शुरुआत से सिर्फ एक ही दावेदार था अन्ना मुज़्यचुक और तीसरे दिन भी उनके मुक़ाबले कोई भी नजर नहीं आया और उन्होने भी जीत लिया विश्व रैपिड महिला विजेता 2016 का खिताब ।भारत के लिहाज से पुरुष वर्ग में विदित गुजराती 8वे और महिला वर्ग में कोनेरु हम्पी 10वे स्थान पर सर्वश्रेस्ठ प्रदर्शन रहे । 

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

विश्व रैपिड - विदित का विराट प्रदर्शन ,आनंद भी लय में

28/12/2016 -

उम्र को चुनौती देते इवानचुक के प्रदर्शन के बीच विश्व रैपिड शतरंज स्पर्धा में भारत के लिहाज से दूसरा दिन एक बार फिर विराट होते विदित के नाम रहा है उन्होने एमएलवी जैसे दिग्गज को पराजित करते हुए एक बार फिर लगातार दूसरे दिन सर्वश्रेस्ठ भारतीय खिलाड़ी का तमगा अपने नाम किया । हालांकि आनंद का भी ठोस खेल भारत के लिए शानदार खबर है उन्होने आज भी अपने आपको अपराजेय बनाए रखा और और एक बार फिर दो जीत तीन ड्रॉ के साथ संतुलित खेल दिखाया । विदित और आनंद इस समय 7 अंको के साथ खिताब जीतने की दौड़ में शामिल है और आज का अच्छा खेल बेहद महत्वपूर्ण होगा । महिला वर्ग में हम्पी और हरिका आज भी अपने खराब प्रदर्शन से नहीं उबर पाये और अब कोई चमत्कार ही उन्हे मेडल दिला सकता है । 

विश्व रैपिड - गांगुली से बचे कार्लसन ,हो सकती थी मात

27/12/2016 -

आप विश्व चैम्पियन की मात करने वाले हो और आपको वो चाल ना दिखे इस बात का दुख शायद आपको ताउम्र परेशान करता रहेगा और फिलहाल अब ये वाकया जुड़ा है भारत के छह बार के नेशनल चैम्पियन और कभी आनंद के प्रमुख सहयोगी रहे ग्रांड मास्टर सूर्य शेखर गांगुली के साथ जो विश्व रैपिड चैंपियनशिप के पहले राउंड मे कार्लसन की मात करने चूक गए । तीन चाल मे कार्लसन की मात थी पर गांगुली वह चाल ना देख सके । खैर विदित गुजराती पहले दिन 4अंक बनाकर सर्वश्रेस्ठ भारतीय रहे तो अपराजित आनंद भी 3.5 अंको के साथ अच्छा खेल रहे है । महिला खिलाड़ियों में हम्पी और हरिका का खेल उतना रंग भरा तो नहीं रहा पर आज उनकी वापसी तिरंगे को उपर स्थान दिला सकती है । पढे पहले दिन के बाद ये रिपोर्ट 

दंगल या शतरंज :: म्हारी छोरिया छोरों से कम हैं के !

26/12/2016 -

दंगल मतलब अपने कौशल का सही समय में प्रदर्शन ,आसान शब्दो में कहे तो खुद की ही तय की गयी सीमाओं से बाहर आने का पूरी ताकत से किया गया प्रयास , कुछ ऐसा ही संदेश देती है आमिर खान की खेल पृस्ठभूमि पर आधारित फिल्म "दंगल " भारत के लिए कुश्ती में पहला स्वर्ण पदक जीतने वाली गीता फोगाट के साथ एक खेल के प्रति जुनूनी पिता महावीर सिंह फ़ोगाट की असल जिंदगी की कहानी पर बनी यह फिल्म ना सिर्फ खेल में देश की स्थिति से हमें अवगत कराती है बल्कि सामाजिक ताने बाने और रूढ़ियों ,अंधविश्वास के बीच अपनी बेटियों के लिए खुद के साथ जमाने से लड़ते पर आगे बढ़ते देशभक्त की कहानी है मैंने भी सोचा क्यूँ ना इस फिल्म के माध्यम से बच्चो को देश के लिए मेडल लाना क्या होता है ये दिखाया जाए तो फिर क्या था हम पहुँच गए अपने शतरंज खिलाड़ी बच्चो के साथ दंगल देखने और आप से यही कहेंगे अपनी बच्चो के साथ खासतौर पर बेटियों के साथ यह फिल्म देखने जरूर जाए  

सनवे इंटरनेशनल – शशिकिरण रहे सातवें स्थान पर

26/12/2016 -

स्पेन भारतीय खिलाड़ियों के लिए अब दूसरे घर जैसा हो गया है और इस बार ये नजर आया बार्सिलोना के दक्षिण पश्चिम में बसे नगर सिट्जेस में आयोजित हुए प्रतिष्ठित सनवे इंटरनेशनल शतरंज 2016  में यहाँ भारतीय खिलाड़ियों की धूम रही ,भारत के खिलाड़ियों में कृष्णन शशिकिरण (2661) 6.5 अंक बनाकर टाईब्रेक में सातवें स्थान पर रहे  तो 6 अंको के साथ 11वे स्थान पर रहे ग्रांड मास्टर श्याम सुंदर  । इसके अलावा भारत के हर्षा भरतकोठी ,निहाल सरीन , कृष्णा तेजा जैसे खिलाड़ियों नें अपना दमखम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया । काफी रोमांचक माहौल में रूस के एवेंजी रोमनोव ने यह खिताब अपने नाम कर लिया । खैर इन सबके बीच पढे  खूबसूरत नगर सिट्जेस और शानदार आयोजन के बारे में बताता और आपको "मैरी क्रिसमस " की शुभकामनाओ प्रेषित करता यह लेख 

शतरंज खिलाड़ी रुद्राक्ष ,भाई और माँ सहित गुमशुदा

25/12/2016 -

अपडेट -26/12/2016 – 15.49 PM रुद्राक्ष और बाकी सदस्य सभी सुरक्षित है यह जानकारी प्राप्त हुई है । सभी लोगो का शुभकामनाओ और सहयोग देने ले लिए धन्यवाद

मध्य प्रदेश के कटनी नगर के बेहद ही सम्पन्न परिवार के प्रतिभावान अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त शतरंज खिलाड़ी 12 वर्षीय रुद्राक्ष ग्रोवर और उनकी माँ संगीता ग्रोवर और छोटा भाई शिवाक्ष ग्रोवर पिछले तीन दिनो से गुमशुदा थे ।  । रुद्राक्ष ने 15 दिन पूर्व ही सम्पन्न हुई विश्व स्कूल शतरंज प्रतिभागिता की थी और क्लासिकल के साथ साथ ब्लिट्ज़ में भी फीडे रेटिंग हासिल की थी कई राष्ट्रीय स्पर्धाए खेल चुके रुद्राक्ष बेहद ही विनम्र स्वभाव का प्यारा बच्चा है । उसका भाई शिवाक्ष भी राज्य स्तर का शतरंज खिलाड़ी है और दोनों 5 जनवरी से नेशनल स्कूल नागपुर में भाग लेने वाले थे । 

भोपाल ओपन 2016 - आगे बढ़ता मध्य प्रदेश !!

23/12/2016 -

मध्य प्रदेश नें शतरंज के क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षो में शानदार प्रगति की है ,मध्य प्रदेश के नन्हें खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे है ,भारतीय टीम में भी अब इस राज्य के खिलाड़ी अपनी जगह बना रहे है । तीन साल पहले भोपाल ओपन नें मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को जो मंच प्रदान किया अब वही खिलाड़ी अनुभवी और परिपक्व खिलाड़ियों को पराजय का स्वाद चखा रहे है । बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस अँड टेक्नोलोजी,आनंद नगर,भोपाल में चल रहे चतुर्थ भोपाल इंटरनेशनल शतरंज स्पर्धा में आज सातवें दौर के परिणामो के बाद मध्य प्रदेश के कई नन्हें सितारे अपने प्रदर्शन से धूम मचाते नजर आ रहे है ।  मध्य प्रदेश के अर्जुन तिवारी आज महाराष्ट्र के श्रीनाथ राव से ड्रॉ खेलकर 6.5 अंको के साथ सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है साथी ही दोनों शीर्ष वरीय खिलाड़ियों श्रीराम झा और रवि तेजा को हराने  वाले महाराष्ट्र के अनीश गांधी भी 6.5अंको के साथ बढ़त पर है । से देखना होगा कौन अगले तीन चक्र में अपनी बढ़त बनाए रख पाता है । 

वेसली सो :: लंदन क्लासिक और ग्रांड चैस टूर विजेता

20/12/2016 -

पिछले 10 दिनो से लंदन में चल रहे लंदन चैस क्लासिक का खिताब अंततः शुरुआत से ही बढ़त पर चल रहे युवा और बेहद प्रतिभाशाली अमेरिका के वेसली सो ने जीत लिया इसके साथ ही वो अपने खेल जीवन में पहली बार विश्व नंबर 4 और 2800 ज्यादा रेटिंग वाले खिलाड़ी बन जाएंगे उन्होने साथ ही ग्रांड चैस टूर विजेता खिताब भी अपने नाम कर लिया साथ ही कुल मिलाकर जीसीटी से उन्होने 295000 पाउंड मतलब करीब 2 करोड़ 59 लाख रुपेय पुरुष्कार के तौर पर अपने नाम किए । दूसरे स्थान पर 5.5 अंको के साथ अमेरिका के फेबियानों करूआना रहे तीसरे स्थान पार सयुंक्त रूप से भारत के विश्वनाथन आनंद ,अमेरिका के नाकामुरा और रूस के पूर्व विश्व चैम्पियन व्लादिमीर क्रामनिक रहे  दोनों से कोई भी एक जीत दर्ज करके दूसरे स्थान पार पहुँच सकता था पर मैच बराबरी पर छूटा और दोनों के 5 अंक ही रह गए वही नाकामुरा भी इंग्लैंड के एडम्स से ड्रॉ खेलकर 5 अंको पर पहुँच गए थे । ऐसे में तकनीकी तौर पर टाई ब्रेक के आधार पर क्रामनिक तीसरे आनंद चौंथे और नाकामुरा पांचवे स्थान पर रहे ।

 

लंदन चैस क्लासिक - आनंद ने टोपालोव को हराया !!

18/12/2016 -

पहले कुछ चौंकाने वाली चालें ,फिर कुछ दबाव और अच्छी चालों का संतुलन और आखिर में सामने वाले की गल्तियों का फायदा उठाकर मैच जीत लेना कुछ ऐसा ही हुआ   लंदन चैस क्लासिक के आठवे राउंड में भारत के पाँच बार के विश्व विजेता विश्वनाथन आनंद ने आज अपने पुराने प्रतिद्वंदी पूर्व विश्व विजेता बुल्गारिया के वेसलिन टोपालोव को पराजित करते हुए चौंथे स्थान से सीधे संयुक्त तीसरे स्थान पर आ गए ,प्रतियोगिता में यह उनकी दूसरी जीत रही इससे पहले दूसरे राउंड में उन्होने एमएलवी को हराया था. वैसे तो आज अन्य सभी मैच ड्रॉ रहे पर अमेरिका के वेसली सो ने आज फबियानों से ड्रॉ खेलते हुए ग्रांड चैस टूर का  ओवर आल खिताब पाने नाम कर लिया वो लंदन क्लासिक जीतेंगे या नहीं वो अंतिम राउंड में पता चलेगा

विश्व स्कूल 2016 - दो स्वर्ण समेत भारत दूसरे स्थान पर

14/12/2016 -

भारत के तिरंगे को विश्व पटल पर सम्मानित होते हुए कभी ना भूल पाने वाले लम्हे के बीच विश्व स्कूल शतरंज स्पर्धा का भव्य समापन सोच्चि रूस में सम्पन्न हुआ ।छोटे छोटे नन्हें बच्चे अपने अपने देशो की खास पहनावे और झंडे के साथ शांति और प्रेम का रंग बिखरते नजर आए यह ऐसा लम्हा था जो शायद वहाँ मौजूद हर किसी के लिए अविस्मरणीय बन गया । विश्व स्कूल शतरंज विजेताओ सहित टीम स्पर्धा में भारत की जीत नें भारत के लिए यह प्रतियोगिता सफल बना दी । हर्षिनी और ध्याना के रूप में भारत को दो नए विश्व स्कूल शतरंज चैम्पियन मिले । भारत के कई नन्हें सितारे पदक से चूके भी पर सभी नें शानदार खेल दिखाया । उज्बेकिस्तान जिसने अपनी मुख्य टीम इस स्पर्धा में उतारी विजेता बन के उभरा और  सभी को एक संदेश दे गया । रूस के खिलाड़ियों का दबदबा हर वर्ग में नजर आया , भारत के नजरिए से अगर विश्व स्कूल स्पर्धा पर विशेष ध्यान दिया जाए तो हमें और पदक जीतने संभावना बना सकते है और पहले स्थान पर तिरंगा लहरा सकते है । देर से लेख के लिए क्षमा करेंगे पढे यह लेख ..

लंदन चैस क्लासिक - जन्मदिन धमाका -आनंद जीते

11/12/2016 -

जब आप की उम्र बढ़ रही हो और अगर आपको लगे की अब आपके लिए पहले जैसा काम करना मुश्किल है एक बार विश्वनाथन आनंद को जरूर याद कीजिएगा यकीन मानिए आप ऊर्जा से भर जाएंगे और गर्व से भी । उम्र  के 47 वे पड़ाव पर पहुँचने वाले पाँच बार के विश्व विजेता भारत की शान और भारतीय शतरंज के भगवान विश्वनाथन आनंद को सभी चाहने वालों की ओर से जन्मदिन की बहुत -2 शुभकामनाए !! ग्रांड चैस टूर का निर्णायक पड़ाव लंदन चैस क्लासिक शुरू हो चुका है और आनंद नें पहले ,मैच में युवा 24 वर्षीय विश्व नंबर 2 फेबियानों को ड्रॉ पर रोका तो दूसरे चक्र में विश्व नंबर 4 युवा 26 वर्षीय एमएलवी को शानदार आक्रामक तरीके से पराजित किया और आप इससे ज्यादा क्या उम्मीद कर सकते है ।इस उम्र में  भी उनका जज्बा खेल के प्रति समर्पण और ऊर्जा अनुकरणीय है और शायद किसी भी शोध का विषय हो सकती है पर उनके चाहने वालों के लिए तो बस आनंद ही आनंद है !!

विश्व स्कूल 2016 - तापमान नीचे और हौसला उपर

10/12/2016 -

तापमान नीचे जा रहा है पर मनोबल उपर की ओर यही कहानी है भारत की सोच्ची में !सोच्ची रूस में चल रही विश्व स्कूल चैंपियनशिप अब अपने निर्णायक पड़ाव पर आ गयी है और अगले दो राउंड ही तय करेंगे की कौन पदक जीतेगा और कौन नहीं । खैर भारत के लिहाज से पिछले कुछ राउंड काफी अच्छे साबित हुए है 18 सदस्यीय भारत का दल इस बार बड़ा दल तो नहीं है पर  लगभग हर वर्ग में भारत के लिए कोई ना कोई पदक की संभावना बन कर उभरा है । इस बीच हुए ब्लिट्ज़ टूर्नामेंट और विश्राम के दिन का हम सभी नें जमकर लुत्फ उठाया और सोच्ची की मेहमान नवाजी का आनंद लिया । इसके साथ ही एक बार फिर हमें रूस की एक बड़ी हस्ती का इंटरव्यू लिया और जानने की कोशिश की आखिर क्यूँ रूस का स्कूल शतरंज इतना मजबूत है ऐसे कौन से तरीके है जिससे उन्हे मदद मिली पढे यह लेख ..

लंदन चैस क्लासिक - आनंद के मैच का सीधा प्रसारण

09/12/2016 -

विश्व के सबसे प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंट में शुमार लंदन चैस क्लासिक का आठवाँ संस्करण आज से प्रारम्भ हो गया है विश्व के शीर्ष दस में से आठ खिलाड़ी इस दस खिलाड़ियों के राउंड रॉबिन टूर्नामेंट में भाग ले रहे है । रोमांच अपने चरम पर होगा क्या आनंद अपनी शानदार लय को यहाँ भी बरकरार रख पाएंगे ।क्रामनिक ,टोपालोव और आनंद की अनुभवी तिकड़ी का सो ,नाकामुरा और फबियानों से कैसा रहेगा मुक़ाबला ,देखे सीधा प्रसारण चैसबेस इंडिया में .लाइव बुक और मजबूत इंजन के साथ 

विश्व स्कूल 2016 - दो भारतीय खिलाड़ी सयुंक्त बढ़त पर

06/12/2016 -

अगर आप वाकई रूस के शतरंज की जड़े कितनी गहरी है यह देखना चाहते है तो इस समय चल रही विश्व स्कूल शतरंज स्पर्धा इसको समझने के लिहाज से सबसे बेहतरीन जगह है ।भले ही शतरंज का जन्म भारत में हुआ पर इस खेल को पाला पोसा रूस नें है । रूस में यह खेल बच्चो के बौद्धिक विकास के लिए एक अनिवार्य अंग की तरह देखा जाता है।रूस संघ स्कूल में शतरंज के बोर्ड से लेकर शतरंज घड़ी और शतरंज खेल सीखने की किताबे निःशुल्क स्कूल में बांटते है और यह उनके सबसे मुख्य कार्यो में से एक है और अगर ऐसे में रूस नें विश्व को 13 विश्व चैम्पियन दिये है तो किसी को कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए ।खैर दो चक्रो के बाद फिलहाल रूस ही सबसे आगे नजर आता है और उसका एक मुख्य कारण सबसे बड़े दल का होना भी है संख्या के लिहाज से 30 देशो के कुल 500 खिलाड़ियों में 220 खिलाड़ी अकेले रूस से ही इस स्पर्धा में भाग ले रहे है । भारत की हर्षिनी और ध्याना पटेल अपने तीनों मैच जीतकर बढ़त पर चल रही है और अन्य वर्गो में भी भारत से पदक की उम्मीद है ।

तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जयललिता का निधन

05/12/2016 -

भारत में पहली बार विश्व शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन संभव बनाने वाली तामिलनाडु की मुख्यमंत्री और देश की ताकतवर महिला राजनेताओं में से एक जयललिता का चेन्नई के अपोलो अस्पताल में सोमवार रात निधन हो गया।वह 68 वर्ष की थीं और तकरीबन पिछले 3 माह से अस्पताल में भर्ती थीं । चेन्नई में 2013 में जब पहली बार विश्व शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था तब तमाम शंकाओं को हटाते हुए उन्होने ही इस आयोजन और ना सिर्फ उन्होने प्रायोजित किया था बल्कि आज भी वो प्रतियोगिता सबसे ज्यादा पुरुष्कार राशि वाली विश्व चैंपियनशिप के तौर पर जानी जाती है ।  वह शतरंज खेल की बहुत बड़ी प्रशंसक थी और उनके प्रयासो से ही तमिलनाडू में स्कूल में शतरंज खेल को स्कूल के पाठ्य क्रम में शामिल किया गया। चेसबेस इंडिया उनके निधन से शतरंज जगत को हुई क्षति के लिए शोक व्यक्त करता है और उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके चाहने वालों को इस दुख को सहने का साहस मिले ऐसी कामना करता है । 

Contact Us